Advertisement

बोडिया उत्तरी पंचायत सचिवालय में ग्रामीण चिकित्सा शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला सिविल सर्जन के निर्देश पर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया उत्तरी पंचायत सचिवालय में 18 जुलाई को ग्रामीण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो ने विधिवत फीता काटकर किया। शिविर में लगभग ढाई सौ मरीजों की चिकित्सा जांच की गयी।

पंचायत के बीएलई श्याम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत उक्त शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें बोडिया उत्तरी पंचायत के लगभग सभी वार्ड के रहनेवाले बीमारजनों का स्वास्थय जांच कर आवश्यक सावधानी बरतने तथा जरुरी दवा दी गयी। बताया कि चिकित्सा जांच में शुगर, ब्लड प्रेसर, नेत्र रोग, उदर रोग, महिला संबंधी बीमारी, गैस की समस्या से जुड़े मरीज की स्वास्थ्य जांच की गयी, तथा जरूरी दवा दी गयी।

चिकित्सा जांच शिविर में जिला मुख्यालय से आये डीएएमओ डॉ शिवशंकर पांडेय, एमओ डॉ भारत विक्रम, एसीएचओ बेरमो डॉ काजल कुमारी ने मरीजों का स्वास्थ्य जांच की, जबकि चिकित्सा दल को स्वास्थ्य सहिया गुड़ि‌या देवी सहयोग कर रहे थे। मौके पर जिला नोडल पदाधिकारी डॉ एके प्रसाद, मुखिया कामेश्वर महतो, बीलई श्याम कुमार, पंचायत समिति सदस्य बैजू कुमार, वार्ड सदस्य आशीष वर्मा, सहायक सचिव राहुल कुमार के अलावा मिट्ठू महतो, सरिता देवी, इन्द्री देवी, अमृत महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *