शासन को मुंह चिढ़ा रहा है सड़क किनारे का कचड़ा

गांधी आश्रम मुहल्ला सहित नगर के कई क्षेत्रों में लगा कूड़े का ढ़ेर

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। वैशाली जिला मुख्यालय के विभिन्न मुहल्ला के सड़क किनारे लगा कूड़े का भंडार जिला प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहा है। नगर परिषद लापरवाह बना है।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार हाजीपुर नगर के गांधी आश्रम सहित कई मुहल्लों में सफाई व्यवस्था नदारत है। अनेक स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ है। शहर के शिवाजी द्वार से ऐतिहासिक गांधी आश्रम जानेवाली सड़क के किनारे दो स्थानों पर आसपास ही कूड़े का ढ़ेर बदबू पैदा कर रहा है। इसके निकट ही कई विद्यालय संचालित हैं। इन कूड़े के ढ़ेर से निकल रही बदबू नगर परिषद का मुंह चिढ़ा रही है।

रहिवासियों के अनुसार यहां के गांधी आश्रम मुख्य गेट के बाहर सड़क किनारे खड़ी ट्रांसफार्मर के पास कचरे का ढ़ेर है। निकट ही पश्चिम मध्य विद्यालय गांधी आश्रम के सामने उत्तर सड़क किनारे भी गंदगी का ढ़ेर हाजीपुर नगर परिषद का मुंह चिढ़ा रहा है। गांधी आश्रम में आने-जाने वाले राहगीरों को इस पर नजर भी पड़ती है।

एक से बढ़कर एक कलाकार, कलमकार, नेता, समाजसेवी एवं आम जनमानस का यहां आना-जाना लगा रहता है। यहां आयेदिन कोई न कोई कार्यक्रम होता ही रहता है, बावजूद इसके सड़क किनारे फैले इस गंदगी को दूर हटाने के लिए किसी की मुंह नही खुलती।

चलिए जरा नगर के नया गंडक पुल घाट का भी नजारा देखें। इस घाट को नवनिर्माण की जरुरत है। छठ पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के बाद लगता है इस घाट की सफाई ही नही की गयी है। गंदगी से पटा पड़ा है यह घाट। अब आइए जिस पोखरा के नाम पर हाजीपुर नगर का सबसे बड़ा मुहल्ला बसा है।

उस पोखरे के भीतर पूरब साइड से प्रवेश करिएगा तो ताज बाज पोखरे की दुर्दशा का सहज ही अंदाजा लग जायेगा। इस पोखरे के किनारे बने चबूतरे को कूड़ा घर के रुप में तब्दील कर दिया गया है। इसके सीढ़ियों पर भी गंदगी पटा पड़ा है।

धन्य है हाजीपुर नगर परिषद और इसके पदधारी, जिन्हे इसकी कोई फ़िक्र नहीं है। हाँ यह सच है कि शहर की साफ सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ो खर्च अवश्य किया जाता रहा है।

 197 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *