मजदूर समस्या समाधान को लेकर राकोमसं ने की पीओ संग वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न समस्या समाधान को लेकर 9 सितंबर को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने पीओ के साथ वार्ता की। नेतृत्व राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह कर रहे थे।

जारंगडीह स्थित परियोजना पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित वार्ता में क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि ग्यारहवां वेतन समझौते के लंबित एरियर में कई प्रकार की विसंगति है, साथ ही सैप सिस्टम से कामगारों को दिए जानेवाले वेतन में कई प्रकार की कमियां देखी जा रही है। जिसे दूर करने की आवश्यकता है।

वार्ता के क्रम में क्षेत्रीय सचिव सिंह ने कामगार रंजीत मंडल के कंपनी आवास आंगन की गिरे चाहरदिवारी की यथासीघ्र मरम्मति करने, अनिल शर्मा के आवास के सामने नाली पर स्लैब नहीं होने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। सिंह ने यहां जारंगडीह के विभिन्न कॉलोनियों की नियमित साफ सफाई नहीं किए जाने का मामला उठाया।

उन्होंने जारंगडीह मुख्य चौक से जारंगडीह अस्पताल तक जर्जर सड़क सहित अपर बंगला कॉलोनी की जर्जर सड़क मरम्मति की मांग की। उन्होंने कॉलोनियों में समुचित स्ट्रीट लाइट लगाने तथा अनियमित जलापूर्ति व्यवस्था सुधार करने की मांग की।

प्रबंधन से वार्ता के क्रम में राकोमसं क्षेत्रीय सचिव सिंह ने श्रमिक आवासो की छतो तथा दीवारों पर उग आये वृक्षों को हटाने तथा कार्यरत कामगारों को विभाग द्वारा तौलिया नहीं दिए जाने का मामला उठाया। साथ हीं कामगारों को भारत भ्रमण यात्रा (एलटीसी) राशि पूर्व की अपेक्षा कम दिए जाने का मामला उठाया।

वार्ता में जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन तथा कार्मिक प्रबंधक एससी पासवान ने उपरोक्त कई जरूरत के काम को जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया, जबकि उपस्थित वित्त अधिकारी सोनू तपाड़िया ने वेतन विसंगति को लेकर सैप सिस्टम में सुधार के लिए सीसीएल मुख्यालय स्तर से सुधार की बात कही।असैनिक विभाग के ओभरसीयर सुजीत कुमार ने कॉलोनी क्षेत्र में सुधार कार्यों को स्थल निरिक्षण के बाद पुरा करने की बात कही।

वार्ता में उपरोक्त के अलावा पीओ के वरीय निजी सहायक संजीत कुमार सिन्हा, यूनियन पदाधिकारी वकील अंसारी, योगेंद्र सोनार, अशोक ओझा, किशुन मंडल, अंजनी कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, गौर बाउरी, भोलू चंद्र भगत, अनिल शर्मा, वृजेश साव, पप्पू लाला, राजीव सिंह, एस एन रेड्डी, हेमंत सिंह, अशोक, सदीक, अशोक घांसी, रिंटू सिंह, नौशाद, सुजीत सिंह, सीताराम तुरी, संजय प्रसाद, चुनचुन सिंह, दिलशाद आदि शामिल थे।

 111 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *