Advertisement

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष 14 से 24 तक करेंगे चतरा व् लातेहार का भ्रमण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने 12 फरवरी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू आगामी 14 से 24 फरवरी तक चतरा एवं लातेहार जिला भ्रमण करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी नायक ने यह कि झारखंड में होनेवाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर उक्त दोनों जिला के कई राजद नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष साहू को आमंत्रित किया है। कहा कि उपरोक्त दोनों जिला के राजद समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार भी करेंगे। कहा कि पिछले वर्ष 28 दिसंबर को राजद के मोरवा विधायक रणविजय साहू के अभिनंदन समारोह को सफल बनाने वाले ग्रामीणों को गाँव-गाँव जाकर धन्यवाद भी अर्पित करेंगे।

सामाजिक और राजनीतिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बैठकों में भी वे शिरकत करेंगे। बताया कि साहू का मानना है कि पिछड़ा और शोषित-वंचित वर्गों का उत्थान सिर्फ और सिर्फ सामाजिक न्याय के पथ पर चलकर ही सम्भव है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *