नदियों की चौड़ाई बढ़ाने, उन्हें अस्तित्व में लाने पर चर्चा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 19 जुलाई को जिला समाहरणालय छपरा के सभा कक्ष में जिले की नदियों के संवर्द्धन को लेकर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन जल एवं विद्युत परामर्श सेवा के पदाधिकारियों एवं अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अंचलाधिकारियों तथा बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक में विलुप्त होने के कगार पर खड़ी जिले की नदियों की चौड़ाई बढ़ाने, उन्हें पूर्ण रूप से अस्तित्व में लाने तथा संबंधित संरचनाओं की चौड़ाई बढ़ाने के लिए प्रस्तावित परियोजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

चर्चा में प्रत्येक अंचल के मौजावार संबंधित नदियों की चौड़ाई का आकलन किया गया। कुछ नदियों की वर्तमान चौड़ाई के अनुरूप ही इनके तल की सफाई करने, किनारों को सुदृढ़ करने तथा इन नदियों में पानी को रोकने के लिए उपयुक्त चेक डैम संरचना आदि के निर्माण के लिए स्पष्ट कार्य योजना बनाने को कहा गया। कई नदियों में कुछ जगहों पर चौड़ाई बढ़ाने के लिये भू-अर्जन की आवश्यकता होगी, चिन्हित कर इसके लिये भी प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। चर्चा में परियोजना के क्रियान्वयन में संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय सहयोग देने का निर्देश दिया गया, ताकि जल एवं विद्युत परामर्श सेवा (डबल्यूएपीसीओएस) के पदाधिकारियों द्वारा उक्त परियोजना का कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
![]()














Leave a Reply