दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट का समीक्षात्मक कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में डॉ उषा सिंह व कई पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की ओर से 25 जून को अपराह्न अंगवाली में विशेष समीक्षात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई। संचालन नरेश कपरदार ने किया। कार्यक्रम में अंगवाली सहित चलकरी, झुंझको, चांदो, मधुपुर, कतरास एवं अन्य ग्राम की उक्त ट्रस्ट से जुड़े सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष सदस्यगण शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फुसरो की चर्चित चिकित्सक सह डॉ रविंद्र उषा सिंह चेरिटेबल फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ उषा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि गौरीनाथ कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, अंगद रजवार सहित ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास एवं पदेन महिला प्रतिनिधि मंचासिन थी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित आगंतुक प्रतिनिधियों का ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने दिव्यांग ट्रस्ट के संस्थापक की तहेदिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। समाज के हर तबके के लोगों को इनकी सहायता बढ़ चढ़कर करनी चाहिए। उन्होंने अपनी ओर से ट्रस्ट के पंजीयन को लेकर आर्थिक सहयोग की घोषणा की।

यहां स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, रियाज अहमद,डॉ सिंह के कार्यालय सचिव ओमप्रकाश उर्फ राजा ने भी अपने संबोधन ने ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों को संगठित होकर आगे चलने की सलाह दी। मौके पर सावित्री देवी, रेखा देवी, लाखो देवी, संजू देवी, अमर सिंह, काली रजवार, जितेंद्र घासी आदि ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया।

 125 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *