भाजापा कार्यसमिति की बैठक में कार्यों की समीक्षा

एस. के. पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। बीते 25 मई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी मंडल द्वारा कार्यसमिति बैठक का आयोजन कल्याण मंडप नोवामुंडी में किया गया। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप के द्वारा किया गया। बैठक में विशेष तौर पर नोवामुंडी प्रखंड प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति उपस्थित हुए।

कार्यसमिति की बैठक में पिछले 3 महीनों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ हीं आगे के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में आगामी 30 मई से 30 जून तक प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर रणनीति तय की गई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार और प्रखंड स्तर में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आंदोलन किया गया। बैठक में नोवामुंडी मंडल में निजी कंपनियों द्वारा मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति के अलावे साहू पूर्ति, धीरज सिंह, संजीव रॉय, बाबूलाल माझी, ब्रजमोहन बोदरा,अजीत सिंह, शंभू हाजरा, मधुसूदन तुबीद, बामिया चाम्पिया, अशोक पान, राई भूमिज, रानी तिरिया आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रखंड महामंत्री अनिल दास द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से उषा हेस्सा, बेबी मैत्रा, चंद्रभानु गोप, किशोर लगुरी, रानी करवा, चेतन गोप, पिंकी चाम्पिया, बसंती बेहरा, सुवीर पान, बसंत पान, खेत्र मोहन गोप, भानु गोप, दासो पान, मिथुन गोप सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

 92 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *