मनरेगा मजदूर विकास संगठन के द्वारा की गई समीक्षा बैठक

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय प्रांगण में 9 मार्च को मनरेगा मजदूर विकास संगठन के द्वारा की गई समीक्षा बैठक।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी नरेंद्र कुमार एवं संचालन टाटी झरिया प्रखंड प्रभारी घनश्याम महतो तथा सहयोगी बसंती देवी, कुंती देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बैठक में घनश्याम महतो ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा मजदूर विकास संगठन संस्था है। राज्य के सभी जिलों में कार्य आरंभ हो रही है। जिसमे प्रखंड में प्रखंड प्रभारी एवं प्रखंड सुपरवाइजर के साथ प्रखंड के सभी पंचायतों से एक-एक पंचायत प्रभारी और पंचायत शिक्षिका जोड़ी गई है।

बैठक में संगठन के द्वारा सभी पंचायतो में चौमुखी शिक्षा मिशन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण महिला विकास योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंड एवं पंचायतों में विस्तारीकरण व शैक्षणिक केंद्र उद्घाटन विषय पर चर्चा हुई।

साथ ही कहा कि संगठन शैक्षणिक औद्योगिक प्रशिक्षण के साथ मजदूर हित में कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में मजदूरों के भविष्य के लिए और उनके परिवार के लिए बीमा कराया जाएगा। अगर मजदूरों को काम करते वक्त किसी तरह की चोट घाट लग जाती है, तो पूर्ण व्यवस्था के साथ संगठन भुगतान करेगी।

बिष्णुगढ़ प्रखंड एंव टाटीझरिया प्रखंड के सभी पंचायत प्रभारी एवं पंचायत शिक्षिकाओं को मनरेगा मजदूर विकास संगठन की पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर घनश्याम महतो, नरेन्द्र कुमार, बसंती देवी, कुन्ती कुमारी, संजय राणा, पप्पू मंडल, धीरज शर्मा, मुकेश प्रजापती, महेन्द्र कुमार, युगल कुमार, ललन कुमार, महेन्द्र कुमार गुप्ता, अंजू देवी, मुन्नी देवी, बसंती देवी, कुंती देवी, सीमा कुमारी, आरती कुमारी, गुडिया कुमारी, खुशबू देवी, पेमिया कुमारी, किरण देवी, रिंकी कुमारी, पिंकी देवी, पंचायत प्रभारी, पंचायत शिक्षिका आदि उपस्थित थे।

 600 total views,  4 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *