Advertisement

खबर का प्रतिषाद:- छापामारी में कई कई ठिकानों से शराब, कोयला व् बालू बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जगत प्रहरी की खबर पर बोकारो जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस पर लगाम लगाने हेतु छापामारी का सख्त निर्देश दिया गया था। आदेश का पालन करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पेटरवार और कसमार प्रखंड के विभिन्न जगहों में छापामारी कर अवैध कोयला, बालू और शराब बरामद किया गया।

ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में पेटरवार तथा कसमार थाना क्षेत्र में अवैध धंधा की खबर प्रमुखता से छपी, जिसका असर क्षेत्र में देखने को मिला। बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बीते 27 अक्टूबर की देर रात एवं 28 अक्टूबर की सुबह उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया।

जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया।
मौके से उत्पाद टीम ने 162 लीटर विदेशी शराब, बियर 46.80 लीटर, देशी शराब 90.00 लीटर, जावा महुआ 3000 किलो एवं तैयार महुआ शराब 200 लीटर को जब्त किया। छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंद्रपुरा महेश दास उपस्थित थे।

जानकारी हो कि, विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *