Advertisement

रहिवासी अपने वार्ड क्षेत्र में निःशुल्क वृक्षारोपण करायें-सिटीजन फोरम

रांची नगर निगम क्षेत्र को हरा भरा बनाने में सहयोग करें-दीपेश निराला

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। आरएमसी व् सिटीजन फोरम की संयुक्त बैठक बीते 5 जुलाई को वृक्षारोपण करने वाले पेटसी संस्था और पर्वतीय दुर्गम शिक्षा विकास संस्था के साथ आयोजित किया गया। अध्यक्षता सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

ज्ञात हो कि, उक्त दोनों संस्थाएं रांची नगर निगम के कुल 53 वार्ड के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य कर रही है। जिसके तहत निःशुल्क वृक्षारोपण कर अगले तीन वर्ष तक उन वृक्षों की देखभाल करना है।
पेटसी के सचिव अर्चित आनंद और पर्वतीय दुर्गम शिक्षा विकास के सचिव सुनील कुमार ने लिखित रूप में सिटीजन फोरम से सहयोग का अनुरोध किया है।

साथ हीं कहा है कि सिटीजन फोरम के माध्यम से रांची नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले सिटीजन अपने-अपने मोहल्ले में खुले स्थानों में वृक्षारोपण करायें। संस्था निःशुल्क वृक्षारोपण कर गैवियन लगाएगी। इसके अलावा आगामी 3 वर्षों तक पौधों की देखभाल करेगी। जिसके तहत खाद, पानी और दवा इत्यादि वृक्षों में देती रहेगी। नागरिकों के सुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।

उक्त बैठक में आरएमसी सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव सुशील क्रांतिकारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, बागवानी और कोर कमेटी सदस्य रेणुका तिवारी एवं उमाशंकर सिंह सहित उक्त दोनों संस्थाओं से सचिव अर्चित आनंद और सुनील कुमार सम्मिलित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *