प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों शरारती तत्वों की करस्तानी ने रहिवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चानो की दो अलग घटनाओं रहिवासियों को सकते में डाल दिया है।
बताया जाता है कि चानो में कुछ शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी ऑल्टो कार में आग लगा दी।
आग लगने से कार लगभग 80-90 प्रतिशत जल कर खाख हो गई। बताया जाता है कि, चानो पंचायत निवासी प्रयाग राम की गाड़ी में आग लगने की खबर सुनकर आस-पास के रहिवासी जलती कार को बुझाने का काफी प्रयास किया, परन्तु सारे प्रयास असफल साबित हुए।

उक्त पंचायत में एक अन्य जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों द्वारा गेट एवं ग्रिल में पूर्व मुखिया के नाम का लगे बोर्ड को हथौड़ा मारकर एवं काटकर हटा दिया।
इस घटना से आहत द्वारिका महतो उर्फ डीएम ने कड़े शब्दों में प्रतिरोध करते हुए स्थानीय प्रशासन (Administratorus से संलिप्त आपराधिक तत्वो के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की माँग की है।
![]()












Leave a Reply