बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बीते 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल के मुख्य समारोह चिल्ड्रन पार्क में अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीएन सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने जनता को संबोधन किया।

जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय गोमियां सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में इन पदाधिकारियों के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

इस अवसर पर जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा द्वारा व्यवहार न्यायालय तेनुघाट परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, शहीद पार्क, चिल्ड्रन पार्क, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास और कार्यालय में तिरंगा फहराया गया।

तेनुघाट उपकारा में उपकारा अधीक्षक अरुणाभ के द्वारा, पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह के द्वारा पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट और मोहन गांझू चौक पर, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार के द्वारा ओपी परिसर मे, अधिवक्ता संघ कार्यालय पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, तेनुघाट डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सुदामा तिवारी के द्वारा, तेनुघाट पंचायत में मुखिया नीलम श्रीवास्तव, तेनुघाट इंटर कॉलेज में प्राचार्य गोविंद नायक के द्वारा, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में प्राचार्य विपिन कुमार द्वारा, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में प्राचार्य द्वारा झंडा फहराया गया।

वहीं किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में प्राचार्या अनु प्रिया के द्वारा, प्रेस क्लब में हरि शंकर प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 105 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *