जमसं कथारा व् गोविंदपुर शाखा का पुनर्गठन

कार्यकर्ताओं ने लिट्टी-चोखा का लुफ्त उठाया

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद की अध्यक्षता में 4 मार्च की संध्या यूनियन (Union) के क्षेत्रीय कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथारा कोलियरी एवं गोविंदपुर शाखा (Govindpur Branch) का पुनर्गठन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद (Union Regional secretary Kamod Prasad) ने कहा कि संगठन में वह बल है जो बड़े से बड़े को झुका सकता है, बशर्ते लोग आपस में एकजुटता बनाए रखें।

क्योंकि एकता में ही बल है। उन्होंने कहा कि नई कमेटी से यूनियन को काफी आशा है। देखना है कि नई कमेटी कितना मजदूर हित में कार्य संपादित करता है। संगठन के साथियों के द्वारा मजदूर हित में किए गए कार्यो की बदौलत ही संगठन की पहचान बनेगी।

इस अवसर पर उन्होंने पूनर्गठित कथारा कोलियरी एवं गोविंदपुर शाखा के पदाधिकारीयों को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिसमें कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष रामेश्वर गोप उफ रामेश्वर चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, दिनेश कुमार, मोती घाँसी, सचिव गणेश कुमार, सहायक सचिव बिरजू कुमार, दीपक यादव, रमेश टूडू,आदि।

अर्जुन माँझी, संगठन सचिव राज कुमार राजभर, बहादुर कुमार, देव कांत पटेल, कोषाध्यक्ष सोहन महतो, सहायक कोषाध्यक्ष अर्जुन जबकि 16 कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिसमें चंदन मुंडा, प्रदीप यादव, जागेश्वर गोप, पवित्र दास, अरूण यादव, गुलजार रविदास, लेरू, शिवलाल टूडू, मनोज यादव, गौरी शंकर, त्रिभुवन राम, गणेश महतो, चंद्रिका गोप, संजय कुमार, कैलाश महतो, भोला चौहान बनाये गये।

जबकि गोबिंदपुर शाखा अध्यक्ष पंकज सिन्हा, उपाध्यक्ष धनेश्वर कमार, महानंद पासी, रामेश्वर प्रसाद मंडल, अनिरुद्ध त्रिपाठी, सचिव गणपति डोम, सहायक सचिव ललित कुमार सिंह, घनश्याम, संगठन सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश्वर गोप के अलावा हेमंत कुमार, नागेश्वर कुमार, विक्की कुमार, संतोष चौहान, भुनेश्वर, धर्मनाथ धोबी, पारो देवी, जानकी देवी, रजाउल मुस्तफा एवं गीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

मौके पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने जमकर लिट्टी-चोखा का लुफ्त उठाया। मौके पर अरबिंद कुमार ओझा, दीपक रंजन, नंदकिशोर, विनय कुमार गुप्ता, हेमलाल यादव, रितलाल महतो, रामेश्वर यादव, नंदन चौहान, बसंत घासी, बिजय सिंह, रामअयोध्या, सुरेश गिरी आदि उपस्थित थे।

 239 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *