सीएम बोकारो पहुंचकर प्ले स्कूल के बच्चों से मिले

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
सेक्टर चार स्थित पारिवारिक मित्र के आवास जाकर शोकाकुल परिवार को दिया सांत्वना
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren)  को बोकारो (Bokaro) पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया तथा प्ले स्कूल के बच्चों के साथ संवाद किया। सीएम सोरेन इस अवसर पर अपने पारिवारिक मित्र के आवास पर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो जिला के हद में पिंडरजोरा स्थित रोटरी क्लब द्वारा आशा की किरण प्ले स्कूल उलगोरा में निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम सोरेन उक्त प्ले स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से मिले तथा उनके बीच स्कूल बैग का वितरण किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो दौरा के क्रम में चास प्रखंड के उलगोड़ा गांव में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा संचालित आशा की किरण प्ले स्कूल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में संस्था द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में संस्था द्वारा नि:शुल्क किए जा रहे कार्यों पर प्रशंसा की। उन्होंने संस्था को आगे भी इस तरह के कार्य करने एवं अन्य गांवों में भी इसका विस्तार करने की बात कहीं। मुख्यमंत्री सोरेन ने स्कूल परिसर में संचालित पेंटिंग कक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को देखा। संस्था के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को उनकी एक पेंटिंग वाली तस्वीर भेंट की। उन्होंने स्कूल परिसर में संचालित क्लिनिक को भी देखा। रोटरी इंटरनेशनल बोकारो के अध्यक्ष एस एस साहनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रतिदिन यहां ग्रामीणों को चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराई जाती है। डॉक्टर के परामर्श के साथ निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया जाता है। संस्था द्वारा विद्यालय परिसर में ही नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से गांव की किशोरियों एवं महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही गयी। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र दिया। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूल में अध्ययनरत नन्हें बच्चों से संवाद किया तथा बच्चों के बीच स्कूल बैग बांटा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सरकार गठन के बाद से ही लगातार कई निर्णय लिया गया है। जो अब तक के इतिहास में पहली बार हो रहा है। पूर्व की सरकार की त्रुटियों को दूर करने को सरकार काम कर रही है। मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कोलांचल क्षेत्र प्रभात कुमार, उपायुक्त राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, एसडीओ चास शशि प्रकाश सिंह, चास बीडीओ संजय शांडिल्य, चंदनकयारी अंचलाधिकारी मनोज कुमार, रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष अशोक तनेजा, आरसीसी चेयरमैन अमृत कुमार महतो, रोटरी कम्युनिटी के निदेशक अशोक जैन, रोटरी इंटरनेशनल महिला विंग की अध्यक्षा संध्या राज, सचिव बिनी कक्कड़ आदि उपस्थित थे।
बोकारो दौरे के क्रम में सीएम सेक्टर चार स्थित अपने पारिवारिक मित्र शंभुनाथ यादव के घर पहुंचे। उन्होंने यादव के छोटे सुपुत्र स्व. प्रकाश कुमार के असामयिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने के लिए ढांढस बंधाया। बाद में मुख्यमंत्री अपने परिवारिक चिकत्सक डॉ विभूति से भी मिले तथा चिकित्सीय मुद्दों तथा अन्य पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा की। इससे पूर्व बोकारो हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर विधि व्यवस्था दुरुस्त देखा गया। प्रयाप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बोकारो हवाई अड्डा पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कोलांचल क्षेत्र प्रभात कुमार, उपायुक्त राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक चंदन झा समेत जिले के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 342 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *