कौटिल्य महापरिवार ग्रास रूट में काम कर रहा है-रवींद्र

विद्यालय परिसर में कौटिल्य महापरिवार का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार का 10वां स्थापना दिवस 14 जनवरी कॉ बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे मनाया गया। स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में ब्राहण समाज के गणमान्य जूटे।

इस अवसर पर यहां भगवान परशुराम का पूजा आरती की गई। सभी जनों ने भगवान परशुराम के सामने दीप जलाया। मौके पर पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि कौटिल्य महापरिवार ग्रास रूट में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संख्या बल बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी का निर्माण करें। नई जिम्मेदारी जिन पदाधिकारियों को मिली है वह समाज हित में कार्य करें।

महा परिवार के अध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य और पूर्वज हैं। हम सभी इन्हीं के वंशज है। हमारा उद्देश्य समाज में गरीब बच्चों के पढ़ाई और विवाह करवाना है। वयोवृद्ध कांग्रेसी गिरिजा शंकर पांडेय, व जिप सदस्य संतोष पांडेय ने कहा कि अपने समाज के साथ-साथ दूसरे समाज के हितों की रक्षा करना ही कौटिल्य महापरिवार का कार्य है।

मौके पर अयोध्या से पधारे महंत रामकिशोर शरण जी महाराज, श्रमिक नेता देवतानंद दुबे, सेवानिवृत इंस्पेक्टर आर पी वाजपेयी, मुकुल ओझा, बृज बिहारी पांडेय, राम नरेश द्विवेदी, धीरज कुमार पांडेय, विजय तिवारी, राम किंकर पांडेय, अनिल चंद्र झा, टुनटुन तिवारी, इंद्रजीत मुखर्जी, शंभू दुबे, बसंत पाठक, श्रीकांत मिश्रा, आदि।

रामनरेश द्विवेदी, जे पी दुबे, संतन मिश्रा, सुदामा पांडेय, सुनील चंद्र झा, उपेन्द्र पांडेय, रविंद्र तिवारी, जे पी पाठक, श्याम कुमार मिश्रा, आर एस तिवारी,अमरनाथ मिश्रा, पितांबर मिश्रा, संजय पांडेय, रविंद्र तिवारी, उपेन्द्र पांडेय, बंटी मिश्रा, लालू गिरि, सचिन मिश्रा, मुखिया गिरेंद्र मिश्रा, भाई प्रमोद सिंह आदि के अलावा सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।

 136 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *