लोजपा पारस व् रामविलास गुट द्वारा मनायी गयी रामविलास पासवान की जयंती

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की 77वीं जयंती 5 जुलाई को वैशाली जिला में मनाया गया। जयंती लोजपा पारस गुट और रामविलास गुट द्वारा अलग अलग स्थानों पर मनाई गई।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के पासवान चौक पर रामबिलास पासवान के आदमकद प्रतिमा पर उनके पुत्र चिराग़ पासवान ने अपनी मां रीना पासवान औऱ अपनी बहन समेत अन्य परिजनों के साथ माल्यार्पण किया। इस अवसर पर चिराग पासवान अपने पिता और नेता रामविलास की आदमकद प्रतिमा का अनावरण माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित किया।

चिराग ने कहा कि बिहार को विकसित किये बिना चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि अपने नेता के अधूरे सपनों को पूरा करने से रोकने के लिए बड़ी शक्तियां एकजुट होकर मेरी राजनीतिक हत्या का प्रयास कर रही है। चिराग को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मैं डरूंगा नहीं।

जितनी ताकत आजमानी है, आजमा लें।उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारियों के लिए नेता के विचार अधूरे सपनों को पूरा करने और उनके सिद्धांतों के लिए मेहनत कर रहा हूं। बिहार को विकसित राज्य बनने तक चैन से नहीं बैठूंगा। चिराग पासवान ने हाजीपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उन्होने कहा कि हाजीपुर मेरे पिताजी का सब कुछ रहा है। यह स्थानीय उनके पिता का वजूद का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि पद्मभूषण रामविलास पासवान ने अपना संसदीय जीवन हजीपुर से ही शुरू किया था। वे देश के 6 प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में हाजीपुर लोकसभा से उनके भाई पशुपति पारस मोदी सरकार में मंत्री बने।

रामविलास पासवान के मरते ही लोजपा टूटी और चिराग को छोड़कर सभी लोजपा सांसद पारस के नेतृत्व में अपना अलग लोजपा बना लिया। आज की तारीख में रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत के लिये चाचा भतीजे में जंग छिड़ी हुई है। वैशाली जिला उनकी कर्मभूमि रही है। हाजीपुर को उन्होंने बहुत कुछ दिया है। हजीपुर ने उन्हें उससे ज्यादा दिया है।

जानकारी के अनुसार लोजपा पारस गुट द्वारा हाजीपुर के शैलेश चौक पर स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयन्ति मनाई गई, जिसमें स्थानीय लोजपा पारस गुट के विधान पार्षद भूषण राय के अलावे जिले के दलित सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा रामविलास पासवान का नाम रहेगा, रामविलास पासवान अमर रहे का नारा गूंज उठा।

मौके पर उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए रालोजपा विधान पार्षद भूषण कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचार धारा पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज निरंतर काम कर रहे हैं।

 267 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *