बेरमो विधायक से मिला राकोमसं प्रतिनिधि मंडल

श्रमिकों का विश्वास राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ताकत है।
श्रमिक हितों की रक्षा होगी ‌, अनूप
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह (Director Ajay Kumar Singh) के नेतृत्व में बेरमो विधायक (Bermo MLA)  संघ के केंद्रीय अध्यक्ष से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से उनके आवास पर मिलकर क्षेत्र की ओर से बधाई देते हुए संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्रमिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि श्रमिक समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर प्रबंधन के गलत नीतियों का विरोध करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संगठन को सदैव आगे बढ़कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग का विश्वास संगठन की ताकत है। इसे कभी कमजोर नहीं होने देंगे। प्रबंधन अपने ही बनाए हुए नियम की अवहेलना कर रही है। श्रमिक वर्ग खासे परेशान हैं। विधायक सिंह ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से लापरवाह प्रबंधन को सबक सिखाने के लिए संगठन के पदाधिकारी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि श्रमिक वेलफेयर के कार्यों से वंचित हो रहे हैं। उनके आवासों का रखरखाव, कॉलोनी की सफाई, मजदूरों का पदोन्नति, सेवानिवृत्त और मृत श्रमिकों के आश्रितों के बीच समय पर उनके पावना पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सीसीएल में ही नहीं कोल इंडिया में हजारों की संख्या में बीमारी के कारण कोयला मजदूर बेहाल और कंगाल बने हुए हैं। प्रबंधन इनकी सुध नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय समिति की बैठक में सारी बातों को विस्तार पूर्वक रखकर संगठन निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है। संगठन के पदाधिकारी श्रमिकों का विश्वास जीतने के लिए हमेशा उनके सुख-दु:ख में उपलब्ध है। उनकी आवाज बनकर मैं पूरे ताकत से अपने पदाधिकारियों को मजबूती देने के लिए खड़ा रहूंगा।
विधायक ने कहा कि एक ओर जहां प्रबंधन के गलत नीति से कार्य योजना प्रभावित हो रही है। वही प्रबंधन के कछुआ चाल से परियोजना का विस्तार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के बीच समन्वय बनाकर कोलियरी विस्तार में उनके मौलिक सुविधाओं का ख्याल प्रबंधन को रखना होगा। सीएसआर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कुआँ, तालाब, समुदायिक भवन की मरम्मत प्रबंधन को करने की आवश्यकता है। सीसीएल के प्रत्येक क्षेत्र में दौरा कर समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उसके निराकरण का सार्थक पहल होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह क्षेत्रीय सचिव, कथारा शाखा सचिव इस्लाम अंसारी, राकेश कुमार, विश्वनाथ राज, गणेश महतो, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद हाशिम, देवाशीष आस, मनोज दास, संतोष सिन्हा, पिंटू राय, विनोद यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

 213 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *