मैदान के लिए पुराने और नए प्लेयर को संगठित कर आंदोलन करेंगे-राजेश सिन्हा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह के हरेक मैदान को बद्तर बना दिया गया है। जल्द सुधार के लिए बात करेंगे. आवेदन देंगे ताकि, आंख के सामने मैदान को बर्बाद होते नही देख सके गिरिडीह की जनता। उक्त बातें भाकपा माले गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने 29 मार्च को एक भेंट में कही।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह के हरेक खेल मैदान को रख रखाव के अभाव में बर्बाद किया जा रहा है। माले इसको भी मुद्दा बनाएगा। माले नेता सिन्हा ने कहा कि मैं भी क्रिकेट प्लेयर रहा हूं। बड़ा बड़ा मैच खेला हूं। हमारे समय में मैदान का रख रखाव होता था। मैदान हरा भरा रहता था।

सिन्हा ने बताया कि झंडा मैदान में पूर्व में हरा घास था। प्रशासन के अंदर आते ही मैदान में मोरम भर दिया जाने लगा। आज मैदान बर्बाद हो गया है। पहले क्रिकेट, फुटबॉल जिला स्तर का होता था। अब विरान है। अब मैदान प्रशासन के कब्जा में है। इसका सौंद्रीकरण किया जा सकता है।

सभी खेल मैदान को खेल के लायक बनाया जा सकता है। साईड में पार्किंग भी बनाया जा सकता है, ताकि शहर जाम से रहजवासियों को छुटकारा मिल सके। इसे चारो तरफ से स्टेडियम जैसा बनाया जा सकता है। रख रखाव के लिए दो चार स्टाफ को रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यहां बुजुर्ग घूमते है। बच्चे खेलते है। उसमे काफी संख्या में बढ़ोतरी होगी। रहिवासी रिलेक्स महसूस करेंगे। सिन्हा ने कहा कि आज के छोटे बच्चो को मैदान नसीब नही होता। कम से कम आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने के लिए मैदान पर प्रशासन का ध्यान हो।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला के हद में पचंबा तेतरिया मैदान, आम बगान सिहोडीह, पचंबा हाई स्कूल मैदान, डांडेडीह मैदान, गिरिडीह कॉलेज मैदान, बनियाडीह मैदान, हाई स्कूल मैदान, वनांचल कॉलेज मैदान सब को घूम कर देखा जाय तो लगेगा जैसे घोर अन्याय हुआ है। मैदान के साथ, कोई गोदाम के जैसा इस्तमाल करता है, तो कोई इसमे अपने दुकान का बाईक उतरता है।

उक्त मैदान में 16 चक्का ट्रको से तो कोई मैदान में ही पानी बहाता है। नाली का पानी मैदान में बहता है। बरसात का पानी जमता है। मतलब कोई देख रेख नही है। जनप्रतिनिधि को सिर्फ जनता के वोट से लेना देना है। इसके आलावा अच्छे कार्य की बात करना उनको अच्छा नहीं लगता है।

सरकार व् प्रशासन को चाहिए था कि ग्राउंड में घास लगवाने, कंपाउंड कर सुरक्षा गार्ड लगाकर, कैमरा लगाकर केयर टेकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट पर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी खेल के प्लेयर को बहुत परेशानी होती है।

इस विषय में सिन्हा जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से लिखित आवेदन देंगे, ताकि दूसरे शहर की भांति मेरा गिरिडीह का भी भविष्य उज्ज्वल हो। ग्राउंड में घास लगे। पानी टंकी बने। आधुनिक मशीन लगे। ऐसा होने से गिरिडीह के हरेक प्लेयर बहुत आगे जायेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल आज के बच्चो को बहुत जरूरी है। ज्यादा तर बच्चे अब मोबाइल में घुस गए है। उनको मैदान में भेजना बहुत जरूरी है। ज्ञात हो कि गिरिडीह हाई स्कूल मैदान को ब्यूटी फिल्ड भी कहा जाता था। उसकी खूबसूरती इतनी थी कि सालो भर हरा हरा मखमली घास हुआ करता था। आज बर्बादी के कगार पर है।

उसको बेहतर करना हम सब पुराने नए प्लेयर का हक है। आया जाय आगे। उन्होंने कहा कि गिरिडीह डीसी, अपर समाहर्ता, एनडीसी, माइनिंग अफसर आदि कई अफसर अच्छे प्लेयर है। आशा है इसपर गहन विचार करेंगे।

यहां पूर्व खिलाड़ी निलरतन खेतान, रमेश यादव, संतोष तिवारी, गोल्डु खान, अन्नू खान, बच्चन खान, रंजीत यादव, आलोक रंजन, बिपिन तिवारी, नवीन सिन्हा, बिक्रम सिन्हा, बबलू शर्मा, अरिंदम घोस, जाय मजूमदार, मो चांद, अनिल बैसिख्यार, रतीश कुमार, संतोष शर्मा, कुंदन सिन्हा, अवनीश, डबलू सिन्हा, शम्स आलम, सुंदर पांडेय, आदि।

अजय सिंह, राजा लकड़ा, प्रबल कांडुलना, अरुण सिंह, संजय सिंह, मनीष सिन्हा, श्याम कुमार, मुनमुन कुमार, अमित सिंह, नोंटा, लेबू, पार्थो, भोंदा आदि ने जमकर इस आंदोलन में साथ देने की बात कही।

 118 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *