केन्द्र सरकार की योजना को आमजन तक पहुंचाये-राजेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 20 फरवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो का दौरा किया। यहां उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का 4 वर्ष पूरा हो रहा है। यह बहुत ही सराहनीय विषय है। क्योंकि पीएम मोदी द्वारा भारत के संपूर्ण सम्मानित अन्नदाताओं को कोरोना काल के विकट परिस्थिति में भी केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्र के सभी अन्नदाताओं को उनके बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की राशि समय पर भुगतान किया।

उन्होंने कहा की पीएम ने इस कोरोना काल मे असंभव को संभव किया है। जबकि पूरा विश्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पाकिस्तान, श्रीलंका आदि देशों के पास खाने के लिए अन्न के दाने भी बड़ी मुश्किल से उपलब्ध हो रहे है। हमारे प्रधानमंत्री द्वारा देश के अन्नदाताओं को किसान सम्मान निधि देकर राष्ट्र के सभी किसान भाइयों को सम्मान देने का काम किया है।

जो सराहनीय कदम है। प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल के भीषण संकटकाल में हर एक राष्ट्र के नागरिकों को जीवन रक्षक वैक्सीन मुफ्त में देने का कार्य किया। उन्होंने हर एक भूखे को रोटी देने का कार्य किया। यह भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा हीं संभव था। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण भारत की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी केवल और केवल अपने राष्ट्र और अपने राष्ट्र के हर एक जनता की दु:ख दर्द को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश द्वारा आगामी 24 फरवरी को झारखंड के संपूर्ण जिलों में किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य के अन्नदाताओं के द्वारा प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया जाएगा।

झारखंड के सम्मानित अन्नदाता से आग्रह है कि आगामी 24 फरवरी को अपने अपने खेत खलियान आदि में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि आज भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत का नाम पूरे विश्व में लोहा माना जा रहा है।

 116 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *