मुख्यमंत्री नीतीश पर मर्डर का मुकदमा दर्ज हो-राजेश

भाजपा नेता विजय सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं, मर्डर है-राजेश सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बेरमो)। झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 13 जुलाई को एक भेंट वार्ता में बताया कि बिहार के जहानाबाद के पार्टी नेता विजय सिंह की हत्या को जानबूझ कर स्वाभाविक मौत दिखाने की साजिश रची जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना में 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के आदेश पर अंधाधुंध लाठियां चलाई गई। जिसमें दर्जनों नेता-कार्यकर्ता चोटिल हुए। भगदड़ में भी दर्जनों भाजपाई घायल हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं, यह मर्डर है। उन्होने बिहार के राज्यपाल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 302 का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

बातचीत के क्रम में सिंह ने कहा कि किसी की मौत की भरपाई संभव नहीं है। दिवंगत विजय सिंह पटना में भाजपा के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में शामिल होने आए थे। वह जहानाबाद में भाजपा के मजबूत नेता था और अंतिम समय तक वह भाजपा के लिए लड़े। उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार ने साजिश के तहत शांतिपूर्ण मार्च पर आंसू गैस के गोले दागे।

उनपर पानी की बौछारें मारीं। जब इन सभी से संतोष नहीं हुआ तो अंधाधुंध लाठियां चलवा दीं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की लाठियों से अंदरूनी चोट नहीं लगती, लेकिन गलत जगह पर लगे तो जान भी जा सकती है। इस लाठी चार्ज के कारण भगदड़ में इतने लोग घायल हुए और विजय सिंह की जान चली गई। पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी। सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। शांतिपूर्ण मार्च पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है।

सीएम नीतीश और तेजस्वी, लालू यादव के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है। जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो, जयप्रकाश नारायण से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश जी उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं।

 127 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *