Advertisement

समाज में राजेंद्र बाबू की कीर्ति अमर है-अजय कुमार सिंह

राजेंद्र बाबू ने किया समाज को नई दिशा देने का कार्य-सुनीता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच द्वारा 12 फरवरी को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विजय यादव तथा संचालन सचिव सुजीत मिश्रा द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बेरमो विधायक प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंच द्वारा समाज में अच्छे कार्य में शामिल गणमान्य जनों को सम्मान देने का कार्य किया गया। संगोष्ठी में हाल के दिनों में बेहतर कार्य करने को लेकर क्षेत्र की महिला सामाजिक कार्यकर्ता सह कांग्रेस नेत्री मंच की सम्मानित सदस्य सुनीता सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा बिरहोर बच्चों को उनके भविष्य को लेकर जिस प्रकार का चिंतन करते हुए बच्चों को परवरिश दिलाने का जो संकल्प लिया गया, साथ ही बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है मंच द्वारा उनके प्रशंसनीय कार्यों को लेकर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंच के साथियों की बैठक में मंच के कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा द्वारा आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कहा गया कि मंच द्वारा हमेशा सामाजिक कार्य खासकर शिक्षा के माहौल को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास किया जाएगा। जल्द ही निर्धन और असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण किया जाएगा।
संगोष्ठी में अजय कुमार सिंह सहित दयाल यादव, सुनीता सिंह, विजय यादव, सुजीत मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, रंजय कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, रणजीत सिंह, गोपाल राम, दीपक कुमार, विकास रजक, मुकेश गिरि, सोनू पांडेय, अश्वनी कुमार, संतोष सिंन्हा, अमनदीप सिंह, देवाशीष आस, विजय नायक, संतोष राम गोड, पंचराम सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *