Advertisement

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने किया जीवधारा-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल के दो दिवसीय दौरा के दूसरे दिन 18 जुलाई को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार एवं सीईओ ने जीवधारा- मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जीवधारा, चकिया, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, भगवानपुर, हाजीपुर एवं पाटलिपुत्र स्टेशनों का भी किया निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड पर संरक्षा, मानसून प्रीकॉशन्स, सिगनलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का जायजा लिया।

उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान रेलवे चेयरमैन के साथ पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान चेयरमैन ने रेलवे स्टेशनो पर यात्री सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा आदि का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का भी निरीक्षण किया।

बताया कि निरीक्षण के दौरान चेयरमैन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का भी जायज़ा लिया। उन्होंने पुनर्विकास कार्य की प्रगति की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिए।

अध्यक्ष रेलवे बोर्ड द्वारा पाटलिपुत्र में निरीक्षण के दौरान वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए बनाये जाने वाले वाशिंग पिट लाइन के नक्शे का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक विवके भूषण सूद एवं दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अध्यक्ष रेलवे बोर्ड के साथ उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *