Advertisement

समाजसेवियों द्वारा छठ महापर्व पर बेरमो कोयलांचल में कद्दू वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 5 नवंबर को समाजसेवियों द्वारा कद्दू का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार फुसरो नप के वार्ड क्रमांक 16 में बेरमो प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से करगली गेट छठ महापर्व के अवसर पर लगभग 3 क्विंटल कद्दू का वितरण बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ (अनूप सिंह) की मां रानी सिंह द्वारा किया गया।

बताया जाता है कि फुसरो बाजार स्थित राम रतन हाई स्कूल ढोरी के समीप 5 नवंबर की सुबह बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश सहित स्थानीय व्यवसायियों द्वारा नप क्षेत्र के छठ व्रतियों के बीच कद्दू वितरण किया। संघ अध्यक्ष आर उनेश ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठव्रतियों के बीच सवा दो क्विंटल कद्दू वितरण किया गया।

मौके पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह सहित सुशांत राईका, राजू भूखिया, संतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, लक्ष्मण सिंह, किशुन नायक, राहुल शर्मा, अमित कुमार, आश्वनी महतो, आश्वनी देव, अभिजीत दत्ता, बसंत राज, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *