इंडिया गठबंधन घटक दलों द्वारा दिया गया समाहरणालय के समक्ष धरना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ 22 दिसंबर को बोकारो जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के समक्ष इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों की ओर से संयुक्त धरना दिया गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत संसद (लोकसभा तथा राज्यसभा) से 152 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोधस्वरुप धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता बोकारो जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता तथा संचालन झामुमो जिला महासचिव जयनारायण महतो ने किया।

बैठक में इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्कलुसिव अलायंस (इंडिया) में शामिल विभिन्न दलों के वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष विहीन संसद चाहती है। कहा कि संसद के भीतर सुरक्षा को धत्ता बताकर हमला होता है। भाजपायी सांसद के पास पर हमलावर संसद में घुसते हैं।

इसपर सवाल पूछने पर विपक्ष के सांसदों को बाहर कर सरकार कई महत्वपूर्ण बिल निर्विरोध पास कर रही है। यह संसदीय परम्पराओं का उल्लंघन है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तानाशाही के बल पर अलोकतांत्रिक रवैया अपना रखा है।

वक्ताओं ने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अर्थ-व्यवस्था आदि पर चर्चा नहीं किया जा रहा है। धर्म, जाति, क्षेत्र आदि कें नाम पर देश की जनता को मुद्दों को भटकाया जा रहा है। इसका देशभर में विरोध जरुरी है। वक्ताओं ने एक स्वर में 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

धरना सभा को कांग्रेस के देवाशीष मंडल, रामा राउत, प्रमोद सिंह, झामुमो के बीके चौधरी, आम आदमी पार्टी के कुमार राकेश, हरेंद्रनाथ चौबे, माकपा के बीडी प्रसाद, भाकपा के राजेन्द्र यादव, भाकपा माले के देवदीप सिंह दिवाकर, राजद के घनश्याम चौधरी, बुद्ध नारायण यादव, मासस के दिलीप तिवारी, जदयू के प्रदीप महतो आदि ने संबोधित किया।

धरना में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के मनोज कुमार, कमरुल हसन, आफताब आलम खान, पीके पांडेय, अशोक मिश्रा, सरोज चौधरी, नजीर अहमद, स्वयंवर पासवान, आरबी सिन्हा, अंजलि सोरेन, जाहिदा खातुन, निशा हेम्ब्रम, हसन इमाम, लोकनाथ सिंह, जेएन सिंह, मो. महबूब आलम, राजेश सिंह, शंभुनाथ चौधरी, आनंद मंडल आदि शामिल थे।

 48 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *