स्वामी विवेकानंद जयंती पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। अमेरिका के शिकागो में आयोजित धर्म सम्मेलन में हिंदू विचारधारा की व्याख्या करने वाले प्रखर धर्म रक्षक स्वामी विवेकानंद की 159वां जन्म जयंती मनाई गयी।

इस अवसर पर 12 जनवरी को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम (Programs in Schools) का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जारंगडीह स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय परिसर में विवेकानंद के चित्र पर विद्यालय के प्राचार्य आरपी सिंह, वरीय शिक्षक युगल किशोर झा, अनीता सिंह, साजेश कुमार आदि ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने उनके बताए मार्गो पर चलने तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) कथारा में जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन राय, वरीय शिक्षक पीएम पाठक, रंजीत सिंह, मदन चौधरी, मनोज कुमार, ईश्वर कुमार, पंकज कुमार, राकेश कुमार, मंतोष कुमार, बीडी चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर यहां प्राचार्य राय की देखरेख में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विश्व शांति की कामना की गयी। इस अवसर पर प्राचार्य राय ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि जिस तरह से स्वामी जी ने अमरीका में जाकर निर्भीकता के साथ धर्म का प्रचार प्रसार किया यह बिरले ही कर पाते हैं। इसलिए हम सभी को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, ताकि स्वच्छ समाज की स्थापना की जा सके।

राजेंद्र उच्च विद्यालय जारंगडीह में आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शिक्षक दुलारचंद महतो, सहायक शिक्षिका सविता कुमारी साव, शिक्षक बिगू राम, निर्मल तुरी आदि ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में युवा प्रेरक स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षक बंधु सहित विद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विद्यालय के संस्कृत शिक्षक राकेश कुमार पांडेय ने स्वामी जी की जीवनी एवं उनके आदर्श एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें सर्वकालिक एवं स्वाभाविक सन्यासी की संज्ञा दी गई है। प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद के महत्वपूर्ण कथन पर अपना विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य के अलावा विद्यालय के वरीय शिक्षक निर्मल बेहूरा, एसके सिंह, राकेश कुमार राही, सत्येंद्र नारायण राय, मल्लिका फातिमा, विनय कुमार सिंह, रॉबिन ठाकुर, आशीष कुमार, अनीता दयाल आदि ने भी स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 404 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *