फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। विश्व महिला दिवस (World women’s day) के अवसर पर 8 मार्च को नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रीवेंटिव चास में बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो (Bokaro) पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा और उनकी धर्मपत्नी दिप्ती झा, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा उपस्थिति थी।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि समाज में जो भी समाज के विरुद्ध काम करते हैं संस्था उसके साथ 365 दिन चौबीसों घंटे काम करती है। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अफजल सिंधा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी, महामंत्री अफजल सिंधा, जय शर्मा, शशि आचार्य, मीरा तिवारी, रामाशंकर पांडेय, विरेन्द्र कुमार, मंजू कुमारी गुप्ता, सास्वती बनर्जी, मार्जिना खातून, सुनिल तिवारी, विद्या प्रकाश पांडेय, अरविंद कुमार, सत्गुरु प्रताप, अशोक कुमार सहित झारखंड के सभी जिले के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply