अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चांदो में कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च को बोकारो-पेटरवार पथ पर चांदो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी तथा संचालन जिला संयोजक टीना सिंह ने की।

इस अवसर पर उपस्थित महिला समूह को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण, महिलाओं का विकास तथा उनकी उन्नति को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को महिलाओं की आबादी के अनुपात में संसद अथवा विधानसभा में भी कम से कम 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। इसके प्रति केंद्र व् राज्य सरकार को गंभीर होना चाहिए। तभी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता सिद्ध होगा।

जिला संयोजक टीना सिंह ने कहा कि नारी शक्ति सर्व शक्तिमान है। जरूरत है कि आज नारी अपनी अहमियत को पहचाने। उन्होंने कहा कि अपनी शक्ति को समझते हुए हमें हर क्षेत्र में समाज की उन्नति, देश की प्रगति तथा नारी शक्ति की उन्नति के लिए आगे बढ़ना होगा, तभी नारी शक्ति सशक्त बनेगी।

बोकारो को-ऑपरेटिव मंडल महामंत्री मंजु सिंह ने कहा कि इतिहास में नारी शक्ति का जो उल्लेख वर्णित है उसपर समाज को आज अमल करने की जरूरत है, तभी नारी शक्ति सशक्त बन पायेगी। साथ हीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य पुरा होगा।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण ब्रह्माण्ड की रचना, सृजनकार और शक्ति के रूप में बुराइयों का संहार करनेवाली दुर्गा, काली और सरस्वती के रूप में एकमात्र नारी शक्ति की हीं पूजा होती है। उन्होंने कहा कि नारी को अबला समझने की भुल न करें, अन्यथा नारी शक्ति जब जगती है तब बड़े से बड़ा सत्ता पल में ध्वस्त हो जाता है।

मौके पर महिला नेत्री सुनीता प्रसाद, पुष्पा मिश्रा, किरण देवी, आशा देवी, नीतू देवी, प्रमिला देवी, बबिता देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर चांदो पंचायत की मुखिया सहित आसपास के ग्रामीण इलाके की सैकड़ो महिला उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर महाशिवरात्रि तथा होली पर्व की बधाई दी।

 122 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *