दीनदयाल सभागार में चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्र में महिला सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत धनबाद लोकसभा क्षेत्र के बोकारो जिला में पड़ने वाली बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा द्वारा 10 अप्रैल को बोकारो जिला मुख्यालय सेक्टर वन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में विभिन्न मंडल अध्यक्ष, महिला संपर्क अभियान के संयोजक, सह संयोजक एवं मंडल तथा प्रखंड मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित रही।
बोकारो विधायक आवास के दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी तथा संचालन जिला महामंत्री बबिता देवी ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आरती सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री सीमा सिंह, बोकारो विधायक की धर्मपत्नी नीना नारायण, धनबाद लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी ढुल्लु महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी, प्रियंका, रंजन, बबिता वर्मा, धनबाद लोकसभा सह संयोजक अर्चना सिंह, संजू देवी, आरती राणा, भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी, लीला देवी, रिम्पा चक्रवर्ती, कार्यक्रम संयोजक प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रही। धन्यवाद ज्ञापन प्रीति गुप्ता ने की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण का चुनाव प्रचार का कार्य शुरुआत हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान विधानसभा चुनाव मे महिलाओ की भूमिका अहम रही।

हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने केंद्र के मोदी सरकार पर भरोसा जताया। महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। उसी प्रकार झारखंड में भी हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत मे महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की हर योजनाओं में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान मिला है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सभी भाजपा महिला कार्यकर्ता को आह्वान करते हुए कहना चाहती हूँ कि हर घर की महिलाओं से संपर्क करे व मोदी सरकार के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें।

लोकसभा प्रत्याशी की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने कहा कि हम महिलाएं केंद्र के मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने समाज में हमारा मान सम्मान बढ़ाया। हर योजनाओं में सीधे महिलाओं को जोड़ा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने कहा कि आज लाखो महिला अपने दम पर अपना घर चला रही है।

हमे पूर्ण विश्वास है कि बोकारो व चंदनकियारी मे भी महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। साथ हीं सभी माता बहनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बोकारो विधायक की धर्मपत्नी नीना नारायण ने कहा कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र से महिलाओं द्वारा रिकॉर्ड मतदान किया जायेगा।

पहले मतदान फिर जलपान हर घर मे यह अभियान महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के हित में कई योजनाएं लाई व लाभुकों को उससे जोड़ा है। इसका लाभ मतदाता अपने मत से जरुर देगी।

आयोजित कार्यक्रम में बोकारो एवं चंदनकियारी विधानसभा के सभी मंडलों की संयोजक, सह संयोजक एवं सभी श्रेष्ठ और कनिष्ठ महिला कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर लोकसभा बोकारो विधानसभा क्षेत्र सह संयोजक एवं बोकारो मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी, बालिडीह मंडल अध्यक्ष करुणा कुमारी के अलावा सुनीता देवी, वनिता देवी, रेशु सिन्हा, पूनम देवी, नीलम उपाध्याय, राधा देवी, रंजू देवी, बबिता देवी, सुमिता साहू, सीमा शर्मा, वर्षा चौधरी, कुमकुम राय, कल्पना देवी, कविता, मीनाक्षी सिंह, संध्या, पुष्पा मिश्रा, रीना एक्का, इंदु देवी, उषा, पूजा, पुतुल, भारती देवी, प्रियंका, आदि।

सरिता देवी, मंजू सिंह, रजनी सिंह, आभा देवी, आशा देवी, पूनम कुमारी, कविता झा, मिली कुमारी, वैजयंती देवी, अहिल्या भारती, अनिता सिंह, हल्दी देवी, कपुरा देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, रानी देवी, भानु देवी, दयामनी देवी, कविता झा, बालिका देवी, सुगंधा देवी, बेला देवी आदि उपस्थित थी।

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *