Advertisement

अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीद व् दाखिल शुरु

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर नामांकन खरीद व् दाखिल कार्य किया जा रहा है। चुनाव को लेकर 7 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए विजय किशोर गौतम, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद के लिए वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए कुंदन कुमार ने नमांकन पत्र खरीदा।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद के लिए वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश तिवारी ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी मौजूद थे। उक्त जानकारी चुनाव पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *