राम मंदिर हॉल टेल्को में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रीतम सिंह ने जीते 50 हज़ार

बेरमो सिकंदर अनीस ने प्रतियोगिता में 21 वां स्थान प्राप्त किया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। जमशेदपुर के टेल्को स्थित राम मन्दिर हॉल में ग्रीन स्काई फाउंडेशन द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता को जमशेदपुर के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रीतम सिंह ने जीत लिया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में लगभग 162 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा। प्रतियोगिता में फीडे मास्टर की उपाधि प्राप्त वत्सल सिंघानिया को चक्रधरपुर के खिलाड़ी मनीष के द्वारा हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ 10 वर्षीय खिलाडी अधिराज मित्र ने पूर्व जूनियर एशियन चैंपियन प्रियंका कुमारी को हरा कर प्रतियोगिता के चैंपियन पर संशय की स्थिति बना दिया।

प्रियंका और प्रीतम सिंह में चैंपियन का फैसला ट्राई ब्रेकर के द्वारा किया गया। जिसमे प्रीतम सिंह ने बाजी मार ली। प्रीतम सिंह को ग्रीन स्काई फाउंडेशन की ओर से पूर्व मंत्री व् स्थानीय विधायक सरयू राय द्वारा 50 हज़ार का प्रथम पुरूस्कार दिया गया।

प्रियंका कुमारी के दूसरे स्थान के लिए तीस हज़ार, मनीष कुमार को तीसरे स्थान के लिए बीस हज़ार रूपये मिला। वही बेरमो के कुरपनिया के रहनेवाले सिकंदर अनीस को इस प्रतियोगिता में 21वां स्थान मिला। उन्हें 15 सौ की राशि पूर्व मंत्री सरयू राय के द्वारा प्रदान किया गया।

बताया जाता है कि ग्रीन स्काई फाउंडेशन द्वारा खिलाड़ियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि आप लोग तैयारी जारी रखें। अगले वर्ष प्रथम पुरस्कार एक लाख तक होने की संभावना है।

 87 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *