डीएवी बच्चों में अच्छे संस्कार डालने हेतु निरंतर प्रयासरत-प्राचार्य

डीएवी निजी क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है-डॉ मनोज कुमार

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में बेहतर शिक्षण के साथ-साथ बच्चों में अच्छे संस्कार डालने हेतु निरंतर प्रयास जारी है। इसी प्रयास के तहत विद्यालय की प्रार्थना सभा को विशेष आकर्षण का केंद्र व विशेष शिक्षा प्रद बनाने हेतु प्रार्थना सभा में ही कई तरह से बच्चों को ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का समायोजन किया गया है।

बच्चे क्यूज, थॉट, न्यूज़ के साथ-साथ देशभक्ति के प्रति विचारों को प्रार्थना सभा में देश के प्रति निष्ठा जागृत करने को अग्रसर है।स्वाभाविक रूप से स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में नियमित बच्चों को महत्वपूर्ण संदेश दे अच्छे संस्कारों को पिरोया जा रहा है। बच्चों का जन्मोत्सव मनाना भी इसी शिक्षाप्रद कार्यक्रम में शामिल है। एकजुट हो विद्यालय के सभी बच्चों ने कक्षा चतुर्थ एवं कक्षा एलकेजी के दो बच्चों का जन्मोत्सव मना। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

इस संबंध में 22 जून को उक्त विद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि डीएवी दयानंद एंग्लो वैदिक का संक्षिप्त रूप है। डीएवी निजी क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है। उन्होंने कहा कि डीएवी वैदिक आध्यात्मिक उपदेष्टा स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों पर आधारित है। डीएवी स्कूली शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की शिक्षा देता है।

 90 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *