झारखंड जोन जी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी बनाये गये डीएवी कथारा के प्राचार्य

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के प्राचार्य बिपिन राय को डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन जी का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी बनाया गया। राय के एआरओ बनने पर डीएवी कथारा सहित क्षेत्र में हर्ष है।

जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के प्राचार्य बिपिन राय को डीएवी प्रबंधन ने अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हे झारखंड जोन जी का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी (एआरओ) नियुक्त किया गया है। वे डीएवी कथारा के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी के साथ साथ 7 अलग अलग स्कूलों के विकास विस्तार पर कार्य करेंगे।

बताया जाता है कि एआरओ राय के जिम्मे डीएवी सेक्टर 6, डीएवी कथारा के साथ साथ बोकारो इस्पात के पांच विद्यालय है। डीएवी प्रबंध समिति द्वारा राय को एआरओ नियुक्त करने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर 10 अप्रैल को डीएवी कथारा के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षेक्तार कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें नयी जिम्मेदारी की बधाई दी।

 98 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *