अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा-डॉ उषा सिंह

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। हर बार मोदी, बार-बार मोदी जन जागरूकता मिशन की संस्थापक व मुख्य प्रचारक भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह ने 29 फरवरी को अपने बेरमो स्थित आवासीय कार्यालय में *जगत प्रहरी* से एक भेट में कहा कि अद्भुत और ऐतिहासिक होगा एक मार्च को प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा।

महिला नेत्री व् प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ उषा सिंह ने कहा कि धनबाद क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के चिर प्रतीक्षित धनबाद आगमन पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि हरेक को यह विश्वास है कि इस बार झारखंड के 14 लोकसभा सीट एनडीए गठबंधन की झोली में जायेगी।

यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। साथ ही झारखंड विधानसभा में भी भारी मतों से विजय होकर भाजपा की सरकार बनेगी, ताकि मोदी की गारंटी के तहत झारखंड भी एक विकसित राज्य बन सके। डॉ सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार हमारे जैसे महिलाओं को भी लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा में भागीदारी देकर हमें पूर्ण क्षमता के साथ सेवा करने का मौका अवश्य मिलेगा।

 63 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *