राजेश के दस्तक से बेरमो विधानसभा क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा झारखंड किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह की धमाकेदार दस्तक से बेरमो में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, पिछड़े, दलितों और जरूरतमंदों के बीच घूम-धूम कर हजारों कंबल, मच्छरदानी, हसुआ तथा धान के बिछड़ा का वितरण कर रहे हैं।

जिससे बेरमो विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। जगह-जगह चर्चा होने लगी है कि पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल की रिटायरमेंट की स्थिति में राजेश सिंह को बेरमो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इस संबंध में निश्चित रूप से प्रदेश नेतृत्व के आश्वासन प्राप्त करने के बाद ही राजेश सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र में इतना सक्रिय हो गए हैं।

यूं तो सिंह लगभग 2 वर्षों से बेरमो आते जाते रहे हैं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ, आम-जनों से भी नज़दीकियां बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वह लगातार जनसंपर्क में जुटे रहे हैं। चाहे शादी, श्राद्ध, पूजा, यज्ञयोपवित जनेऊ या जन्मदिवस कार्यक्रम पर उन्हें जब भी कोई बुलाता है वह शामिल होते हैं।

रहिवासियो से सहानुभूति तथा अपनापन बटोरने का काम कर रहे हैं। अभी चुनाव में लगभग 2 वर्ष का समय बाकी बचा है। लेकिन राजेश सिंह जिस तरह से जमीन पर पकड़ मजबूत करने लगे हैं। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा उन पर अपना विश्वास व्यक्त कर सकती है। इसमें एक पक्ष यह भी है की चाहे चुनाव जीतने के बाद हो या चुनाव हारने के बाद योगेश्वर महतो बाटुल लगातार लोगों से कटते नजर आ रहे हैं।

लगातार दो चुनाव हारने वाले योगेश्वर महतो बाटुल को भाजपा नेतृत्व पुन: टिकट देकर कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहेगी। वैसे सूत्रों का कहना है कि राजेश सिंह के अलावे बेरमो प्रमुख सह बोकारो जिला महिला मोर्चा के अध्यक्षा गिरजा देवी और फुसरो के युवा भाजपा नेता के नाम पर भाजपा में मंथन चल रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फुसरो के जिन नेता के नाम पर चर्चा हो रही है। उनमे उक्त दोनों भाजपाई अभी तक कोई दावेदारी पेश नहीं की है। लेकिन भाजपा प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि फुसरो के चर्चित युवा भाजपा नेता को बेरमो विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया तो भाजपा की जीत सुनिश्चित हो जाएगी।

 190 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *