मुंबई में बिहार दिवस के वार्षिकोत्सव में जुटे राजनितिक व सामाजिक दिग्गज

जल्द ही शुरू होगा बिहार भवन का निर्माण – कैसर खालिद

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। बिहार दिवस के वार्षिकोत्सव में राज्य की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की, इस मौके पर बिहार फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष कैसर खालिद (आईपीएस) ने बताया कि बिहार भवन के निर्माण के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति हो चुकी है। साथ ही भावी भवन के नक्शे का काम चल रहा है, नक्शा पूरा होते ही भवन निर्माण का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री बिहार फाउंडेशन के पदसिद्ध अध्यक्ष होने के कारण इस कार्य के जल्द पूर्ण होने की संभावना है। हाल ही में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भावी भवन के प्लाट का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार दिवस के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अल्केम लेबोरेटरीज के चेयरमैन बी. एन. सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बिहार और बिहारियों के टैलेंट को आंकना सामान्य बात नहीं है, उनके अंदर टैलेंट की कोई कमी नहीं होती। ऐसे में अगर उन्हें सही प्रोत्साहन दिया जाए तो वे देश दुनिया में बिहार का नाम रौशन कर सकते हैं।

वहीं उनके बड़े भाई सम्प्रदा सिंह की दवा कंपनी है। बिहार के पोटरी कलाकार पद्मश्री ब्राह्णदेव पंडित ने अपनी जीवन यात्रा के कुछ पहलुओं का जिक्र किया। उनहोंने कहा इंसान के अंदर प्रतिभा हो और प्रयत्न करता रहे तो सफलता जरूर मिलती है। इसके बाद भोजपुरी फिल्मों के निर्माता अभय सिन्हा ने अपनी बातों को रखा।

इस मौके पर प्रधान आयकर आयुक्त और बिहार फाउंडेशन के पूर्व सी ई ओ रविशंकर श्रीवास्तव ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास जरूरी है। कार्यक्रम में बिहार और महाराष्ट्र की झलक देखने को मिली।

इस कार्यक्रम का संचालन हिंदी की मशहूर कवयित्री ज्योति त्रिपाठी ने किया। मौके पर भोजपुरी अभिनेता चिंटू पांडेय, अनारा गुप्ता, सरोज सुमन, निदेशक राजकुमार पांडेय, निर्माता निशांत उज्जल का सम्मान किया गया। वहीं बिहार फाउंडेशन सम्मान से आईआईटी प्रोफ़ेसर रवि सिन्हा, बिहार मित्र अवार्ड से सोनू सूद और मधुकांत पथरिया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजन और संचालन में आयुक्त निर्यात एवं बिहार फाउंडेशन मुंबई के उपाध्यक्ष असलम हसन, आयकर आयुक्त सुमन कुमार (बिहार फाउंडेशन) के उपाध्यक्ष, सचिव सुखदेव शर्मा, संयोजक रणवीर, प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tegs :#Political-and-social-stalwarts-gathered-in-the-annual-celebration-of-bihar-day-in-mumbai

 58 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *