रेप पीड़िता के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस-बंदना सिंह

पुलिस निष्क्रियता के खिलाफ 8 मार्च को जिलाव्यापी प्रतिरोध मार्च-ऐपवा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने अपने टीम के साथ 4 मार्च को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर दलसिंहसराय प्रखंड के हद में घटहो थाना के भैरोपट्टी की रेप पीड़िता से मिलकर घटना की जानकारी ली। रूंधे गले से पीड़िता ने बर्बर रेप की घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की बहन ने बताया कि बर्बर रेप के बाद जान मारने की कोशिश भी की गई। केस नहीं करने की धमकी आरोपियों की ओर से मिल रहा है। आरोपियों को बचाने की कोशिश में उसके पिता लगे हुए है। पीड़िता की बहन ने कहा कि वे किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं है।

उसके बहन की तरह और बहन- बेटियों के इज्जत- आबरू से नहीं खेला जाये, इसलिए हमलोग आरोपियों को सजा दिलाएंगे।
मौके पर ऐपवा नेत्री बंदना सिंह ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 3 दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगामी 8 मार्च को जिले के प्रखंडों में न्याय मार्च निकालकर महिलाएं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगी। साथ ही आरोपियों किया गिरफ्तारी होने तक आंदोलन चलाया जाएगा।

महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह ने कहा कि एक बोतल शराब की खबर सुनकर सरपट दौड़े- दौड़े चले आने वाली पुलिस इस जघन्य रेप के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

यह शर्म की बात है। सुशासन की भाजपा-जदयू सरकार पर लानत है। आरोपियों द्वारा केस हटाने की धमकी के मद्देनजर उन्होंने पीड़िता एवं परिजनों की भी सुरक्षा की मांग जिला प्रशासन से की है।

 175 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *