Advertisement

पुलिस ने डकैती की योजना बनाते चार अपराधी को किया गिरफ्तार

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिसा)। डकैती की घटना के रोकथाम में बड़बिल पुलिस को एक और सफलता मिली है। बड़बिल शहर में बड़े पैमाने पर डकैती की योजना बनाने से पहले चार लुटेरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

खबर के मुताबिक तथा सूत्रों से गुप्त सूचना मिलने के बाद बड़बिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बरदा प्रसन्न साहू के नेतृत्व में दामू हॉटिंग इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से झारखंड नंबर की एक नेक्सा कार जब्त की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड राज्य के अनिल चौधरी, संदीप सिंह, बिटू कुमार सिंह और बड़बिल शहर के सुंदुरा बस्ती इलाके के रवि कुमार राम शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि कुछ और अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये है। उन्हे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। छापेमारी में पुलिस कर्मचारी मृत्युंजय नाइक, त्रिलोचन घड़ेई तथा कबींद्र सेठी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *