राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन छत्तीसगढ़ पटल में काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 20 अप्रैल को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन मुजफ्फरपुर बिहार की कवियित्री सविता राज ने की।

गोष्ठी का का आरंभ सीता राम साहू निर्मल के सुमधुर सरस्वती वंदना से किया गया। पटल की संस्थापिका डॉ नेहा इलाहाबादी ने अपने शानदार उद्बोधन से पटल को आह्लादित कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कवि व् साहित्यकार सुनील कुमार उपाध्याय का उद्बोधन उत्कृष्ट रहा। गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि अरविंद अकेला ने भी महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय फलक फाउंडेशन छत्तीसगढ़ इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष सविता राज (मुजफ्फरपुर बिहार) ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में किया एवं सभी को अंत तक एक सूत्र में पिरोये रखा।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। सब की रचनाओं ने पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की। काव्य पाठ करने वालों में मुख्य रूप से सुशील कुमार पाठक (छत्तीसगढ़), सीता राम साहू निर्मल, डॉ सुनील कुमार उपाध्याय (पटना), अरविंद अकेला (पटना), डॉ सुमन मेहरोत्रा, आदि।

रामनिवास तिवारी (आशु कवि मध्यप्रदेश), अर्चना शाह (गुजरात), बृज किशोरी (त्रिपाठी), बांका बहादुर अरोड़ा (पंजाब), ईश्वर चंद्र जयसवाल, रमा बहेड, हेमा सिंह, प्रो. डॉ शरद नारायण खरे, सुधा पांडेय शामिल थे।

कार्यक्रम की संचालिका सविता राज ने कार्यक्रम के अंत में अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम डॉ सुमन मेहरोत्रा के आभार ज्ञापन से किया गया।

 181 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *