बुलंदी के तीसरे वर्च्युअल विश्व रिकॉर्ड में पुनः शिरकत करेंगी कवियित्री सविता राज

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। विश्व का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित होगा 10 जनवरी से आयोजित होगा। इस कवि सम्मेलन में मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज शिरकत करेगी।

जानकारी के अनुसार विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर नामक इस हिंदी कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। उक्त आयोजन में मुजफ्फरपुर (बिहार) की सविता राज को भी काव्य पाठ के लिए संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश द्वारा आमंत्रित किया गया है।

बताया जाता है कि उक्त संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कर दो बार विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है, जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।

बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों तथा कवियों को मंच प्रदान करना है। इसके लिए संस्था नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े -बड़े कार्यक्रम आयोजित कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है। संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है।

इस संबंध में 10 जनवरी को मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने कहा कि वे एक बार पहले भी विश्व रिकार्ड वर्चुअल कार्यक्रम का हिस्सा रह चुकी है। राज के अनुसार ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

 285 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *