प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल तेनुघाट के सौजन्य से बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के विभिन्न विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर 15 प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर(डस्टबिन) लगाए जाने का निर्देश है। इसके तहत 10 फरवरी को अपराह्न टीम द्वारा अंगवाली उच्च विद्यालय में दो, राजकीय मध्य विद्यालय में दो एवं पंचायत सचिवालय में एक डस्टबिन स्थापित किये गए।
मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने बताया कि शेष अन्य प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में दो तथा मकतब व् अन्य निजी विद्यालयों में लगाये जाएंगे। इस अवसर पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा, शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, रामू यादव सहित ग्रामीण रहिवासी अमित मिश्रा, बिनोद प्रसाद नायक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply