कोल्हान की जनता भ्रष्टाचारियों और गुंडा पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाएगी-दुर्गावती

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का जाना तय-जिलाध्यक्ष

̤सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। चाईबासा जिला मुख्यालय स्थित प्रधान चुनाव कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गावती ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गावती ने कहा कि महिला प्रत्याशी गीता कोड़ा के ऊपर साजिश कर गुंडो द्वारा आक्रमण करवाने से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कुर्सी जाना तय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कारण पूरे भारत में झारखंड का नाम खराब हो रहा है।

कहा कि महिला प्रत्याशी के ऊपर हमले को लेकर कोल्हान वासियों में जो आक्रोश हैं, कहीं न कहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बात को समझ रही है। झामुमो नेता जनता के जन आक्रोश से बचने के लिए क्षेत्र का दौरा नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर सीएम को क्षेत्र में जाने पर 5 साल सत्ता में रहने के बावजूद काम नही किया का जवाब देना पड़ सकता हैं, दूसरी ओर एक हो जनजाति की महिला प्रत्याशी के ऊपर हुए झामुमो के गुंडों द्वारा हमला का जवाब भी हो बहुल क्षेत्र में देना पड़ेगा! इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में हो जनजाति का प्रत्याशी नहीं देने से असंतोष है। इसका भी जवाब ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों को देना होगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान में छह विधायक जनजातीय समुदाय से आते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री और चाईबासा विधायक मंत्री से लड़ने के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा प्रतिद्वंदी की तौर पर मैदान में जनता के आशीर्वाद से अकेली खड़ी है। एक अकेला इन सबों पर भारी है।

उन्होंने कहा कि कोल्हान की जनता ने ठान रखा है भ्रष्टाचारियों और गुंडो की पार्टी को लोकसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा देना है। उन्होंने कहा कि 5 साल पुर्व जनता ने महागठबंधन के सभी विधायकों को जिताया। जीतने के बाद सभी नेता ठेका, टेंडर और धन उगाही में लगे रहे। क्षेत्र की जनता के लिए कोई काम नहीं किया।

इसलिए आने वाले चुनाव में कोल्हान की जनता तैयार बैठी है, इन्हें सबक सिखाने के लिए। कहा कि कोल्हान की माता और बहन एक महिला प्रत्याशी पर हमले का बदला जीत दिला कर पूरा करेगी। सिंहभूम लोकसभा सीट जीत कर एक कमल प्रधानमंदी मोदी को समर्पित करेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के अलावा उनके साथ हेमंत विश्वकर्मा, अनीता सुम्बुरुई, सुखमति बिरुआ, जानकी देवी, रायमुनी कुंटिया आदि उपस्थित थे।

 95 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *