ओवर ब्रिज के समीप सड़क में बने गड्ढे से राहगीरों को हो रही परेशानी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मानसून का बारिश लगातार हो रही है। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो बाजार ओवर ब्रिज के समीप सड़क में जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो परिसर में पानी भरा है।

मरीज पानी में अस्पताल जाने को विवश हैं। सड़कों के किनारे नालियां जाम है। जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है। जबकि चंद कदमों की दूरी पर फुसरो नगर परिषद और बेरमो प्रखंड कार्यालय है।

ज्ञात हो कि, फुसरो नगर परिषद जो सफाई के नाम पर पुरस्कार लेता है। वह क्या अपना दायित्व पूरी तरह से निभा रहा है। यह जनता को तय करना है। नगर परिषद तो जनता की सुविधा देने में पूरी तरह सफल नहीं है। लेकिन यह फुसरो बाजार गिरिडीह लोकसभा और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में भी आता है।

इसलिए जनता पूछ रही है कि क्या कर रहे हैं हमारे जनप्रतिनिधि? हम फुसरो के तमाम रहिवासी पानी से परेशान हैं। सड़क चलने लायक नहीं है। जनजीवन अस्त व्यस्त है और जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी तथा सीसीएल के अधिकारी लग्जरी कार में चलते हैं। उन्हें क्या पता है खराब सड़क पर चलने का दर्द।

आश्चर्य यह की फुसरो के आसपास स्थित सीसीएल कॉलोनी (CCL Colony) में भी गंदगी का अंबार है। कई कॉलोनी के क्वार्टरों में गंदा पानी घुस गया है। जर्जर आवासो के छतो से पानी रिस रहा है। कई क्वार्टर के छत और छज्जे गिर रहे हैं। उसमें रहने वाले रहिवासी घायल हो रहे हैं।

जबकि सीएसआर और कायाकल्प के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ो रूपये खर्च किए जाते है। सफाई के नाम पर नगर परिषद भी हर साल करोड़ों रुपए खर्च करता है। इस बदहाली के लिए कौन है जिम्मेदार? ध्यान देने योग्य बात यह कि, विधानसभा, लोकसभा या नगर परिषद का चुनाव हो, सभी जनप्रतिनिधि जनता की ज्वलंत समस्याएं दूर करने की नहीं बल्कि उनके सुख -दु:ख में भागीदार बनने के नाम पर वोट मांगते हैं।

और चुनाव खत्म होते ही सारे जनप्रतिनिधि इन समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं। जनता तो बेचारी है। फिर चुनाव आएगा। किसी न किसी को वोट डालेंगे। कोई ना कोई सांसद, विधायक (MLA), कोई नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तो कोई वार्ड पार्षद बनेंगे और जनता फिर उन्हें पांच साल कोसती हुई समय बीता देगी। यह क्रम चलता है, चलता ही रहेगा।

 118 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *