Advertisement

संयुक्त मोर्चा के हड़ताल को लेकर कथारा वाशरी में पीट मीटिंग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। चार लेवर कोड एवं मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ आगामी 12 फरवरी के संयुक्त ट्रेड यूनियन के देशव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर 9 फरवरी को पीट मीटिंग किया गया। पीट मीटिंग बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी वन फाइव में किया गया। अध्याक्षता कॉ राम बिलास रजवार तथा संचालन मो. मिनहाजुल आबेदिन ने किया।

पिट मिटिंग में जेबीसीसीआई सदस्य सह एटक नेता कॉ लखन लाल महतो, एनसीओईए के पी.के.विशवास, जमसं के कामोद प्रसाद यादव, यूसीडबल्यू के मथुरा सिंह यादव, राजदेव यादव, आरकेएमयू के खगेश्वर रजक, आरसीएमयू ए इस्लाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, दयाल यादव, जेसीएमयू के मो.अफाक, सुरेश कमार, सीएमयू के राम कुमार शर्मा ने संयुक्त मोर्चा के हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

मौके पर उपरोक्त के अलावा क्यामुदिन, मो.मुस्तकिम, विनय राम, नुनु महतो, रामेश्वर चौधरी, राज कुमार यादव, नुर आलम, गंगा मांझी, अनिल प्रसाद रजवार, मो. याकुब अंसारी, राजेंद्र राम, मो. सज्जाद, अरशद अंसारी, मो.फिरोज, मोती रविदास, सरस्वती कुमारी, कमला बाई, रामेश्वरी बाई, बेबी देवी सहित सैकड़ो कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *