बैठक का बहिष्कार कर पंचायत समिति सदस्यों ने किया प्रदर्शन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। प्रखंड कार्यालय पर आयोजित बैठक का बहिष्कार कर पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। पंचायत सदस्यों ने अबतक काफी कम बैठके करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय पर 15 सितंबर को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड कार्यालय के सभागार में रखी गई थी। बैठक में गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी समक्ष पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गये।

आक्रोशित पंचायत सदस्यों ने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों को किसी तरह का मान सम्मान नहीं मिलता है। ना ही प्रमुख को तरजीह दिया जाता है। ऐसे में पंसस को सम्मान कहां से मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टेबल पर बैठे कंप्यूटर आपरेटर उनकी बातों को अनसुनी करते हैं। उन्हें कहीं कोई कार्य की जानकारी नहीं देते हैं। बैठक में सिर्फ सवाल जवाब होता है, लेकिन कोई कार्य नहीं होता है।

पंचायत समिति सदस्य हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर किसी मुद्दा को लेकर वे प्रखंड कार्यालय आते हैं तो कहा जाता है कि फलां काम मुखिया का है। हमारी बातों को अनसुना कर दिया जाता है। हमारे पंचायत समिति पद की कही कोई गरिमा नहीं है। प्रखंड कर्मियों की नजर में हमारी कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो सामूहिक रूप से हम सभी अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष इस्तीफा देंगे।

इस संबंध में गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कपिल कुमार ने मौखिक रूप से कहा कि संबंधित पंचायत के पंचायत समिति को कोई दिक्कत है, तो वे बिना हिचक बैठक से पहले अपनी बातों को रख सकते हैं। उन्होंने आरोप को वेबुनियाद बताते हुए कहा कि हमेशा उनकी बातों को सुना जाता रहा है। यहां सभी सदस्यों को उचित मान सम्मान मिलता है।

आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के अवसर पर उप प्रमुख अनिल महतो, दिलीप कुमार महतो, जय नाथ महतो, निभा देवी, कुंती देवी, सरिता देवी, धनेश्वरी देवी, चांदनी देवी, विष्णु लाल सिंह, जनक देव यादव, रेणु देवी, गुड़िया सिंह, सलेहा खातून सहित प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतो के पंचायत समिति सदस्यगन मौजूद थे।

 94 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *