पंचायत समिति सदस्य ने विभिन्न वार्डो में गरीबो के बिच किया कंबल वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में ग्राम पंचायत बरांय में 16 जनवरी को पंचायत समिति सदस्य महेंद्र कुमार (Panchayat committee member Mahendra Kumar) ने अपने क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक से आठ के गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले गरीब, असहाय, बुजुर्गो, दिव्यांग एवं विधवा माता एवं बहनों के बीच बढ़ती ठंड से बचाव के लिए कुल 75 कम्बल का वितरण किया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य महेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी क्षमता के अनुसार अपने क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का पूर्ण प्रयास किया। कई जटिल समस्या का समाधान किया।

अपने लोगों के बीच काम करके मैंने भी अपने आप को आनंदित और गौरवान्वित महसूस किया। मेरी आप लोगों से और ईश्वर से प्रार्थना है कि भविष्य में आप लोगों का सहयोग मिलता रहे, तो मैं हमेशा आपके सुख-दुःख में ससमय शामिल रह कर आपके समस्याओं का समाधान करने के लिए संकल्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने पंचायत की हर जन समस्याओं को हल करने का हरसंभव निरन्तर प्रयास करता रहूंगा।

मौके पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बरांय के वेदो साव, तुलसी राम, उगन महतो, खागो महतो, रघु साहू, अमानत मियां, कालेश्वर दास, जीवाधन साव, खादिम अंसारी, रामेश्वर यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।

 207 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *