आंगनबाड़ी केंद्र में पंचायत स्तरीय पोषण पखवाड़ा सप्ताह का आयोजन

बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण पखवाड़ा सप्ताह बेहतर-खान

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत में 29 मार्च को पंचायत स्तरीय पोषण पखवाड़ा सप्ताह पतराटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया।

कार्यक्रम में शामिल उक्त पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने पोषण पखवाड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों और महिलाएं जागरूक होंगी। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा मक्का, महुआ, राहर दाल के आहार में पॉस्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में जो पॉस्टिक तत्व की कमी है उसे पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समय से भोजन करने से भी शरीर को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा का आयोजन का मुख्य उद्देश्य पौष्टिक आहार लाभ के लिए जन जागरूकता लाना एवं बच्चों महिलाओं को कुपोषण से मुक्त करना है। साथ हीं महिला और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार करना है।

इस अवसर पर सेविका पद्मावती देवी, सुषमा वैद्य, नैयर सुलताना, मीना देवी, देवंती देवी, सरोज देवी, शनिचरीया देवी, जोलजेन मिंज ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कहा गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण से रोकना और बच्चों के कुपोषण लेवल में सुधार करना है। युवाओं में खून की कमी की समस्या को दूर करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसके साथ ही 15 से 49 वर्ष की आयु की महिलाओं और लड़कियों में एनीमिया के प्रसार को रोकना भी पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य है।

पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, सेविका पद्मावती देवी, सुषमा वैद्य, मीना देवी, देवंती देवी, सरोज देवी, शनिचरीया देवी, जोलजेन मिंज, नैयर सुलताना, सहायिका रीता मिंज, मीना देवी, रौशन बीवी, मदीना बीवी, हलीमा बीवी, बेबी नाज, फुलो देवी, गुलाबी देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, मनीषा देवी, गीता देवी, शिमली देवी, किशोरी, चांदनी कुमारी, किरण कुमारी, रुपा कुमारी, आदि।

महिमा कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, संजना कुमारी, सुषमा कुमारी, सुलेखा कुमारी, सोनी कुमारी, छोटी कुमारी, सरीता कुमारी, रुपा कुमारी, पुजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंशु कुमार, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार, राज कुमार, रवि कुमार, राजन कुमार, रितेश कुमार, बिजेंद्र कुमार सहित कई बच्चे व् महिलाएं शामिल थे।

 120 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *