प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने खोला मोर्चा

पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को दिया अविश्वास प्रस्ताव की प्रति

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन बेरमो बीडीओ मधु कुमारी को सौंपा है।

जानकारी के अनुसार बेरमो दक्षिणी पंचायत के पंसस रूमा देवी के नेतृत्व में पांच सदस्यो ने सौंपे गये अविश्वास प्रस्ताव में कहा है कि प्रखंड कार्यालय में ससमय मासिक बैठक नहीं किया जाता है। मासिक बैठक में किसी समस्या का समाधान न करना एवं प्रमुख द्वारा योजनाओं में प्रमुख द्वारा मनमानी करने की बात कही गई है।

इस संबंध में प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि उन्हें फेसबुक पेज से उक्त जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जबतक उन्हें कार्यालय स्तर से कोई सूचना नहीं दी जाती है तबतक इस बारे में कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बेरमो की पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव में जो भी आधार दिए है सभी आधार गलत और पुरी तरह बेबुनियाद है।

कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह मासिक समीक्षा बैठक की जाती है। जिसमे किसी भी पंचायत के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। सभी पंचायतों में विकास योजना की राशि बराबर का लाभ दिया जाता है। इसके बावजूद हमारे खिलाफ सदस्यो ने अविश्वास जताया जो सुनकर उन्हें काफी दुःख हुआ है।

प्रमुख ने बताया कि उन्होंने बताया कि वे हमेशा सभी को उचित सम्मान दी है। बावजूद इसके कुछ पंसस यदि उनसे नाराज है तो उन्हें सीधे उनसे बात करना चाहिए था। प्रमुख ने अपने खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को पुरी तरह राजनीति से प्रेरित करार दी है। उन्होंने बताया कि वे आज पहली बार नहीं प्रमुख बनी है।

इससे पूर्व भी वे लगातार दो बार प्रखंड प्रमुख रह चुकी है। बताया जाता है कि प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी के बाद बेरमो की राजनीति का पारा हाई लेबल पर पहुंचने लगा है।

 102 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *