रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 19 जुलाई को हमारा गांव-हमारे लोग अभियान के तहत जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण में सीएचसी/पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, जल आपूर्ति योजना, पीएम आवास, मनरेगा कार्यस्थल व जल जीवन मिशन की प्रगति देखी गई। स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, मध्यान्ह भोजन व मजदूरी भुगतान की भी जांच की गई।

निरीक्षण दल में बोकारो की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अहमद, निदेशक ग्रामीण विकास मेनका, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) वंदना शेजवलकर, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढ़ांडा, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीएसओ) शालिनी खलखो, भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो मुकेश मछुआ शामिल थे।
बताया जाता है कि पदाधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की स्थिति और समस्याओं को समझा। कई स्थानों पर मजदूरी भुगतान में देरी और पोषण में अनियमितता जैसी शिकायतें मिलीं, जिनके शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि, प्रशासन का उद्देश्य है कि योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हों और आम जनता को उसका पूरा लाभ मिले।

![]()













Leave a Reply