हमारा देश हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा-साध्वी प्राची आर्य

करगली बाजार में विशाल हिन्दू धर्म सभा का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार में 29 मार्च को विशाल हिन्दू धर्म सभा का आयोजन केन्द्रीय अखाड़ा परिसर में किया गया। इस अवसर पर फुसरो हिंदुस्तान पुल से करगली बाजार तक भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।

इस दौरान विशाल हिन्दू धर्म सभा में उत्तर प्रदेश से आए साध्वी प्राची, स्वामी हंसानंद गिरि, अद्वेतानंद महराज, वीर रस कवि‌ राम‌ भदावर व‌ अमित‌ वर्मा और‌ बेरमो विघायक कुमार ‌जयमगल सिह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां सभी वक्ताओं ने हिंदुओं को जागरुक होने की बात कही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यहां के आमजन एकजुट होकर धर्म को आगे बढ़ाये‌। इस दौरान मंच से भारत देश को हिंदू राष्ट्र कहा गया। साध्वी प्राची ने कहा‌ कि धर्म के नाम पर देश का विभाजन हुआ।

पाकिस्तान उन्हें मिला और हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। संसार की कोई ताकत इसे हिंदू राष्ट्र होने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अंदर आज कुछ गद्दार भी बैठे हैं।

मैं सभी से निवेदन करना चाहती हूं कि हम सभी मंच की ओर ध्यान नहीं बनाएं, बल्कि भोले-भाले रहिवासियों के बीच जाकर उन्हें गले लगाएं। समाज में अब पांच वर्ग हैं. इसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और पांचवें संन्यासी है। जब हम पांचों मिलकर एक हो जाएंगे, तब किसी की ताकत नहीं कि आप से टकरा जाए।

सभी संगठित रहें, एक रहें।‌‌ उन्होंने कहा कि हम संविधान को मानने वाले हैं। सविधान का सम्मान करते हैं और संविधान ही मेरा ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत जल्द हिन्दू राष्ट्र बनेगा। हमारा देश हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा।

इस अवसर पर समाजसेवी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश सिंह, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, भाजपा जिला‌‌ मंत्री ‌विक्रम पांडेय, रेणुका पांडेय, अर्चना सिंह, डॉक्टर उषा सिंह, मुस्कान निप्पू,आदि

राजन साव, विकास सिंह, टुनटुन तिवारी, उत्तम‌ सिंह, पिंटू सिंह‌, आर एस तिवारी, राहुल प्रताप सिंह, चंदन चौहान, केशव सिंह, संतोष साव, राहुल साव, राकेश सिंह, योगेश तिवारी, विनोद गोयल, टिंकू तिवारी, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी रवींद्र सिंह आदि‌ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 110 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *