कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। संस्कृति बोध परियोजना के आयाम मे एक नयी विधा कथा कथन एवं तात्कालिक आशु भाषण प्रतियोगिता के नाम से भैया बहन मे वर्णन शैली के विकास करने की दृष्टि से जोड़ी गयी है।

इसे लेकर बीते 24 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कस्तूरबा संकुल के छह विद्यालय के भैया बहनों ने भाग लिया।

आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन का कार्य ढोरी एरिया के मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा, संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, मकोली विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय एवं कस्तूरबा की प्रभारी प्रधानाचार्या इंद्रावती मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मंच संचालन का दायित्व स्थानीय कस्तूरबा विद्यालय की बहन पायल कुमारी एवं कंचन कुमारी ने किया। संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम की भूमिका अनपति देवी के सचिव एवं कस्तूरबा संकुल के संयोजक अमित कुमार सिंह ने रखा।

मुख्य अतिथि अशोक कुमार मिश्रा, ढोरी क्षेत्र के मैनेजर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज निर्माण का कार्य विद्यालय ही करता है। माता पिता के समान गुरु भी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बनाए रखने में शिक्षक की अग्रणी भूमिका है।

शिशु वर्ग कथा कथन प्रतियोगिता में आयुष दीप, पिछड़ी, आरती कुमारी, अनपति देवी, समप्रीत कुमारी, कस्तूरबा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग कथा कथन प्रतियोगिता में अंजली तिवारी कस्तूरबा, मोहित कुमार अनपति देवी एवं गरिमा कुमारी कस्तूरबा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

किशोर वर्ग तात्कालिक आशु वचन प्रतियोगिता में निरंजना प्राची, अनपति देवी, जानवी कुमारी, कस्तूरबा एवं प्रिया कुमारी, अनपति देवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर यहां आचार्यों के लिए भी भारतीय संस्कृति का पोषक कैसे बने विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पत्र वाचन प्रतियोगिता में आचार्य किशोर कुमार अनपति देवी, आचार्य जानकी महतो तूपकाडीह एवं आचार्या स्नेहा पांडेय, कस्तूरबा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में प्रमुख रूप से समिति सदस्यों की भूमिका रही।

आभार व्यक्त करने का कार्य कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति सदस्य मंगल देव सिंह, सरकारी शिक्षक एवं पिछड़ी के समिति सदस्य प्रकाश मिश्रा, कस्तूरबा की समिति सदस्या एवं व्याख्याता दीपा, राजीव रंजन, कस्तूरबा विद्यालय के समिति सदस्य अमरेंद्र कुमार सिंह, तूपकाडीह विद्यालय की समिति सदस्या तारा देवी, आदि।

अनपति देवी के प्रधानाचार्य अशोक सिंह, तूपकाडीह के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाठक, मकोली के प्रधानाचार्य लखन गुप्ता, पिछरी के प्रधानाचार्य गणेश पाल, स्टाफ क्वार्टर के प्रभारी प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार मिश्रा, प्रचार प्रसार प्रमुख कुमार गौरव,आदि।

स्नेहा पांडेय, पुष्पा सिन्हा, महेंद्र प्रसाद, सुनील चंद्र झा, अनिल चंद्र झा, अवधेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार महतो, शैल बाला कुमारी, संजू ठाकुर, अनुपमा झा, राजेंद्र पांडेय, विभा सिंह, शिवपुजन सोनी, इंदु सिन्हा एवं अन्य विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या उपस्थित थे।

 122 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *